संस्थान द्वारा संचालित “Programme for Prevention and Control of Disease in Rural Areas in India” कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा कैम्प का आयोजन 7 सितम्बर से 14 सितम्बर तक किया जा रहा है।
जिसमें एक दिन आपके उपकेन्द्र पर निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाना अनिवार्य है।
उपकेन्द्र पर आयोजित कैम्प में आपके क्षेत्र के 30 वर्ष की आयु से अधिक महिला/पुरुषों की निम्नलिखित निःशुल्क जाँच करनी है:
- निःशुल्क मधुमेह (Diabetes) की जाँच
- निःशुल्क रक्तचाप (Blood Pressure) की जाँच
- निःशुल्क मुख (Oral) की जाँच
जाँच किए गए प्रत्येक व्यक्ति का पूरा विवरण अपने रजिस्टर में दर्ज करना तथा उसकी ऑनलाइन रिपोर्ट करना अनिवार्य है।
कैम्प की 2 फोटो ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य है।